47 विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर किट वितरित

ABSLM  5/3/2023  एस• के• मित्तल   

सफीदों, उपमंडल के गांव कारखाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क द्वारा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बाबु लाल ने की। इस मौके पर 9वीं और 11वीं कक्षा के 47 विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर किट वितरित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य बाबू लाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को उन्नत कृषि करना सीखकर अपने भविष्य में कृषि को एक व्यवसाय के रूप में चुन सकते हैं। ऐसे बहुत उदाहरण है जहां इंजीनियरिंग आदि करने के बाद भी युवाओं ने कृषि को अपनाकर अपना भविष्य बनाया है और दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस मौके पर कृषि अध्यापक ज्ञानेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को यंत्रों का प्रयोग करने के लिए विशेष जानकारी दी।

 
फोटो कैप्शन 4एसएफडीएम3.: गांव कारखाना के राजकीय विद्यालय में एग्रीकल्चर किट के साथ विद्यार्थी।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है