ABSLM -5/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, प्राचीन शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सफीदों शहर स्थित दादा खेड़ा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ से कथावाचक शिवाकांत शुक्ला (चित्रकूट धाम) श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवा रहे हैं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। कथावाचक शिवाकांत शुक्ला महाराज एवं आयोजक समिति के पदाधिकारियो ने एडवोकेट विजयपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजय पाल सिंह ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों ने सदियों से ही मानवता को सही दिशा और जीवनशैली सिखाई है। जीवन जीने के आदर्श हमें धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से मिलते है। श्रीमद्भागवतगीता पवित्र गं्रथ हैं। गीता मुश्किलों में राह दिखाती है, उलझनों को सुलझाने का तरीका बताती है, जिंदगी और मृत्यु का सत्य सुनाती है। इसमें सभी प्रश्नों का उत्तर हैं, जीवन जीने का तरीका बताया गया हैं। व्यास पीठ से श्रभ्द्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में वर्तमान समय में अज्ञानता का अंधकार व्याप्त है। इस वजह से हर व्यक्ति के जीवन में आज दु:ख, अशांति, चिंता व्याप्त हैं। ऐसे परिवेश में आध्यात्मिक ज्ञान ही मानव की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।
फोटो कैप्शन 4एसएफडीएम2.: व्यासपीठ से प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह को सम्मानित करते हुए कथावाचक शिवाकांत शुक्ला।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है