abslm 14/3/2023 JOURNALISTR RAJU BOHRA
सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी, वॉइस आर्टिस्ट और टीवी एंकर आर.जे.रेखा के प्रथम कविता संग्रह 'मुझसे कहते तो' का लोकार्पण शाम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर सेमीनार हॉल के सभागार में संपन्न हुआ। विभिन्न विषयों को अपने में समेटे 70 महत्वपूर्ण कविताओं से सजे संकलन का लोकार्पण फ़िल्म, मीडिया और साहित्य जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने-माने फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी राकेश बेदी, मारवाह स्टूडियो नोएडा के चेयरमैन संदीप मारवाह, वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर बाजपेई, सुप्रसिद्ध कवि पत्रकार पंडित सुरेश नीरव, शिक्षाविद्-कवि एवं उद्भव संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक गौतम और लेखक, अभिनेता एवं निर्देशक ज़ाहिद एम शाह पर उपस्थित थे। एफ.एम.गोल्ड और बीबीसी से जुड़ी आर.जे. रेखा ने अपनी आवाज़ और उपस्थिति दुनिया के अनेक महत्वपूर्ण आयोजनों और उत्पादों के प्रचार-प्रसार में दी है।
उनकी कविताओं के संदर्भ में भी उपस्थित साहित्यकारों का स्पष्ट मत था कि उनमें एक अच्छी कवयित्री बनने के तमाम गुण विद्यमान हैं और उन्हें निरंतर लिखना जारी रखना होगा। इस भव्य समारोह के संयोजन और संचालन में जिन संस्थानों और व्यक्तियों का सहयोग और समर्पण रहा उनमें वरिष्ठ पत्रकार महानगर मेल के ग्रुप एडिटर रणवीर गहलोत, वायस ओवर आर्टिस्ट मनीष त्रिपाठी, एक्ट्रेस प्रिया सिंह, आर.जे.और एपीएन न्यूज़ के पत्रकार रवीन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजू बोहरा,समाजसेवी अजय बसोया, ओपन सर्च की ग्रुप एडिटर विजय कुमार, वीडियो एडिटर मुकेश टम्टा, पत्रकार नवीन खाती, पत्रकार सुनीता तिवारी, शीतल चौहान, विवेक राठौर, पत्रकार धर्मेंद्र कुमार प्रमुख थे।
समारोह में अपना वक्तव्य देते हुए बेहद संवेदनशील हृदय रखने वाली आर.जे. रेखा भावुक हो उठीं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी बेहतरीन कविता का पाठ भी उपस्थित लोगों के लिए किया। समारोह में उनके माता निर्मला देवी, पिता मामचंद और पूर्व शिक्षकों सहित उनके अनेक श्रोता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर ज्ञान लक्ष्मी प्रोडक्शन द्वारा बनने जा रही एक म्यूजिक एलबम"भूला सको तो कहो" सांग का पोस्टर भी लॉच किया गया जो इसी बुक की एक कविता से लिया गया है जिसमें एक्ट्रेस प्रिया सिंह लीड भूमिका अदा करेगी।जिसके निर्माता रणवीर गहलोत होंगे।
No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है