जींद में आयोजित बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत में खापों का फैसला कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन कहां : विधायकों व सांसदों के खिलाफ जल्द लेंगे कठोर फैसला खापों के आह्वान पर जुटे हजारों लोग

 संदीप सिंह पर 10 अप्रैल तक कार्रवाई का खापों ने दिया अल्टीमेटम 

ABSLM 13/3/2023 एस• के• मित्तल 



जींद, हरियाणा की दर्जनों खापों ने जींद में महापंचायत करके हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 10 अप्रैल तक संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश में आंदोलन किया जाए। जींद में आज खापों के आह्वान पर हजारों लोग जुटे।



इससे पहले खापों द्वारा बेटी मांगे इंसाफ महापंचायत करके नारनौंद व कैथल में संदीप सिंह की एंट्री बैन की जा चुकी है। यह फैसला महिला एक्टिविस्ट एवं समाज सेविका सोनिया दूहन द्वारा जींद में बुलाई गई ‘बेटी मांगे इंसाफ’ महापंचायत के दौरान रविवार को लिया गया। इस महापंचायत के लिए दूहन खाप और सतरोल खाप ने चिठी फाड़ी थी। आज यहां आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए दूहन खाप के सोनू मालपुरिया व अतर सिंह ने कहा कि संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी वह खुलेआम घूम रहा है। सरकार ने उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बिनैन खाप के रघबीर सिंह, ईश्वर नैन ने कहा कि आज पंचकूला से लेकर पलवल तक महिलाएं असुरक्षित हैं। आये दिन शिक्षण संस्थानो में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। कंडेला खाप से आये ओम प्रकाश कंडेला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में विधायकों व सांसदों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। थुआ तपा से आये ओम प्रकाश व सोमदत्त शर्मा ने सोनिया दूहन द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में पूर्ण समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि इस लड़ाई को प्रदेश स्तर पर लड़ा जाएगा। महापंचायत को संबोधित करते हुए महिला कार्यकर्ता सोनिया दूहन ने कहा कि 26 जनवरी को पिहोवा में उन्होने जब संदीप सिंह को झंडा फहराने से रोका तो संदीप समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता की। कुरुक्षेत्र पुलिस ने आजतक उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं कि है। सोनिया दुहन ने कहा कि बेटियों की इज्जत के मसले पर खामोश रहने वालों विधायकों व सांसदों से हिसाब मांगा जाएगा। महापंचायत में खेड़ा खाप के सतबीर पहलवान, थुआ तपा के ओम प्रकाश, सोमदत्त शर्मा,  सिंगरोहा खाप के दलबीर डिगाना, नो गामा खाप के प्रोफेसर दलबीर सिंह, माजरा खाप के समुन्दर सिंह, दहाड़न खाप के सूरजभान घसो, खट्कड़ खाप के हरिकेश कैबरछा, सतरोल खाप के रामनिवास लोहान, चहल खाप के जयदीप चहल, रामफल चहल, कालीरमन खाप के सुरेश समेत की खाप नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि संदीप सिंह मामले में कार्रवाई के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया जा रहा है। अगर सरकार ने 10 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं कि तो प्रदेश स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। महापंचायत में फैसला लिया गया कि हरियाणा में होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं के मामले में विधायकों व सांसदों की जवाबदेही तय की जाए। यहां मौजूद दर्जनों खापों ने हाथ खड़े करके सर्वसम्मति से फैसला लिया कि बेटियों की इज्जत के लिए लड़ाई को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर धमतैन तपा के प्रतीम सिंह, नरवाना खाप के राजबीर दबलैन, पूनिया खाप के शमशेर सिंह लाडवा, खांडा भारा खाप से अमरनाथ शर्मा, भारा खाप से मास्टर राजकुमार राखी, सुरेश कोथ, जोगिंदर घासीराम नैन, जियालाल महावीर नरड़, कुलदीप सापर, कविता खरकराम, इंदरजीत सिंह, जगमती सांगवान, कविता सरपंच, डॉक्टर सिक्कम, आजाद पलवा, अमरजीत खटकड़, मास्टर फूलकुमार पेटवाड़ धर्मपाल बड़ाला समेत कई नेताओ ने संबोधित किया।महापंचायत में कुंडू खाप, किनाना तपा, पंचग्रामी खाप, सहारन खाप, रूहल खाप, दलाल खाप, देशवाल खाप, उझाना खाप ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है