एसडीएम ने किया गांव हाट स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण सत्यवान मान ने परीक्षा की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

ABSLM  7/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, सफीदों के एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही 10वीं कक्षा की परीक्षा के म्म्मद्देनजर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में एसडीएम सत्यवान सिंह मान उपमंडल के गांव हाट स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और वहां पर चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने वहां पर परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी व उत्तर पुस्तिका का जायजा लिया। एसडीएम ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने दो परीक्षा केंद्र बी-1 व बी-2 का निरीक्षण किया। बता दें कि बी-1 सैंटर पर 11 स्कूलों के 304 बच्चे तथा बी-2 सैंटर पर 5 स्कूलो के 194 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं तथा सोमवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कोई नकल का केस नहीं मिला और उन्होंने परीक्षा के दौरान प्रबंधों पर संतोष जाहिर किया। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाएं बिल्कुल शांतिपूर्वक माहौल के साथ संपन्न होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान ड्यूटीरत स्टाफ द्वारा बरती गई ढिलाई एवं कोताही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की चूक संबंधित एवं बोर्ड नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं को नकल रहित पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। इस उद्देश्य की पूर्ति में अगर किसी भी संसाधन की आवश्यकता है तो तुरंत सूचित करें। सत्यवान मान ने बताया कि परीक्षाओं को नकल रहित तरीके से संपन्न करवाने के लिए तमाम प्रबंध सभी परीक्षा केंद्रों पर किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की हुई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। इस परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद .रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम2.: गांव हाट स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान।


No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है