मंजू शर्मा को मिलेगा पहला श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड

ABSLM 7/3/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की स्मृति में हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 से स्थापित श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए जिला जींद के डिगाना गांव की मंजू शर्मा (33) को नामित किया गया है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय सेवाओं के लिए इस अवार्ड की घोषणा मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विधानसभा में की थी। इसके साथ ही पहला पुरस्कार, बाल एवम महिला विकास विभाग मुख्यालय के अनुसार, मंजू को 10 मार्च को विशेष समारोह में दिया जाएगा। मंजू शर्मा इससे पहले वर्ष 2012-13 के लिए जनवरी 2014 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार ले चुकी हैं। उन्होने कोविड काल मे खुद तैयार करके हजारों लोगों को मास्क बांटे।



महिला कल्याण के अनेकों कार्यक्रमों के अलावा वह अब तक 60 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करा चुकी हैं। रक्तदान के क्षेत्र में बिग ब्रदर के नाम से विख्यात उनके पति भी वर्ष 2010-11 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार ले चुके हैं। समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में एक दशक से भी अधिक समय से समर्पित यह अत्यंत साधारण दम्पत्ति कई वर्षों से जींद में किराए के मकान में रह रहा है। महिला एवम बाल विकास विभाग से सोमवार को बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जींद के हमेटी में 7 मार्च को विशेष समारोह आयोजित होगा जिसमें हिसार की आयुक्त गीता भारती मंजू शर्मा को सम्मानित करेंगी।


फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम6.: डिगाना गांव की मंजू शर्मा। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है