AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव बहादुरगढ़ में राजा नल दमयन्ती नामक सांग का हुआ मंचन

ABSLM  7/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं लक्ष्य फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उपमंडल के गांव बहादुरगढ़ की बैरागी चौपाल में राजा नल दमयन्ती नामक हरियाणवीं सांग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला परिषद सदस्य वजीर सिंह व सरपंच ममता देवी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाऊंडेशन के ट्रस्टी यतनपाल ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांगी नरेन की टीम द्वारा प्रस्तुत राजा नल दमयन्ती नामक सांग का ग्रामीणों ने सांग का भरपूर आनंद लिया। पूरे सांग की पटकथा राजा नल बीदरप देश में कुंदनपुर नगरी के राजा भीम सेन महाराज व उसकी खूबसूरत बेटी दमयन्ती पर आधारित रही। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सांग ने हरियाणा की संस्कृति के विभिन्न पक्षों को उजागर किया है। इस परम्परा से लोगों को मनोंरंजन और अपनी संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त हुआ। 


उन्हें अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक परम्पराओं व मूल्यों को सुरक्षित रखने का प्रेरणा भी मिली। वैज्ञानिक विकास के चलते मनोरंजन के साधनों का तेजी से विकास हुआ है जिसके चलते हुए परम्परागत साधनों के प्रति नई पीढ़ी उतनी रूचि नहीं ले रही। इसी कारण सांग जैसी परम्पराओं की समाज पर पकड़ कुछ कमजोर होती दिखाई दे रही है और धीरे-धीरे ऐसी विधाओं को संरक्षण देने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसलिए सरकार समाज के प्रबुद्ध नागरिक व सांस्कृतिक कलाकारों का ये दायित्व बनता है कि इस कला को विलुप्त न होने दे एवं इस दिशा में सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएं। विलुप्त होती सांग की कला को बचाने के लिए संस्था बेहद अच्छा प्रयास कर रही है।

 
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम4.: सांग का मंचन करते हुए कलाकार।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है