श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है: सुनीता दुग्गल

abslm  21/3/2023 कमल सोनी


सिरसा। श्री श्याम गोरक्षादल मैमोरियल ट्रस्ट सिरसा द्वारा डबवाली रोड पर संचालित श्री श्याम गोवंश उपचार आश्रम में 12 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन किया गया। समापन अवसर पर सिरसा की लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के समय दूर -दराज के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान  सांसद सुनीता दुग्गल जी ने वेद व्यास परम श्रद्धेय कपिलदेव (ठाकुर जी) महाराज श्री धाम वृंदावन वाले जी से आशीर्वाद लिया। वेद व्यास परम श्रद्धेय कपिलदेव (ठाकुर जी) महाराज ने कहा कि श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  से मानव में आयी विकृतियां अपने आप दूर हो जाती है।

इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं। उन्होंने ने कहा कि गुरु का नाम जपने मात्र से ही तमाम पापों का नाश हो जाता है। अगर भक्त अपने गुरु की पूजा सच्चे मन से करें तो उनका उद्धार हो जाता है। श्री श्याम गोरक्षादल मैमोरियल ट्रस्ट सिरसा के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि एकादशी के दिन कथा का समापन हुआ एवं माननीय सांसद महोदया का गऊशाला प्रांगण में आना महत्वपूर्ण है। तथा  एकादशी के दिन गऊ पूजा एवं कथा का श्रवण करना वाली मनुष्य अत्यंत भाग्यशाली होता है।

फोटो संलग्न:-
सांसद सुनीता दुग्गल जी वेद व्यास परम श्रद्धेय कपिलदेव (ठाकुर जी) महाराज श्री धाम वृंदावन वाले जी से आशीर्वाद लेते हुए।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है