दादा खेड़ा पर माता की चौंकी आज

 abslm 21/03/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,हिंदू नववर्ष एवं नूतन संवत्सर की पूर्व संध्या पर युवा मित्र मण्डल के तत्वावधान एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति के सहयोग से नगर की पुरानी चौंकी स्थित दादा खेड़ा मंदिर प्रांगण में आज 21 मार्च को सांय 3 से 5 बजे माता की चौंकी एवं भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।




यह जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री राजू वर्मा ने बताया कि यह आयोजन हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनेक कलाकार महामाई का गुणगान करेंगे तथा अनेक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्मलाभ कमाएं।
 
फोटो कैप्शन 20एसएफडीएम8.: विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री राजू वर्मा।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है