ABSLM 7/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, जांगिड़ ब्राह्मण महासभा सफीदों की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने की। मीटिंग में समाज के उत्थान व प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संरक्षक राजेंद्र सिंह जांगड़ा एवं भोपाल सिंह जांगड़ा ने समाज की अपनी धर्मशाला के लिए भूमि का प्रबंध करने के लिए जोर दिया, जिसका सभी ने समर्थन किया।
सचिव रामकुमार एवं उपप्रधान कृष्ण वाला तथा पवन कुमार ने समाज के गरीब बच्चों जोकि मेरिट में आए हैं उनको सम्मानित करने पर अपनी राय प्रकट की ताकि बच्चे लग्न व परिश्रम से अपनी पढ़ाई करें। संजय जांगड़ा सिंघाना ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं को जोडऩे पर बल दिया। इस बैठक में समाज में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पार्षद कृष्ण जांगड़ा एवं संजय जांगड़ा सिंघाना को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम3.: बैठक में मौजूद महासभा के पदाधिकारी व सदस्य।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है