ABSLM 7/3/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट गु्रप के तत्वावधान में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति थनई की। इस मौके पर किन्नर गंगा मंहत अपनी टीम के साथ संस्था के कार्यालय पहुंचकर इस त्यौहार को संस्था की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संग मनाया। गंगा महंत ने होली के त्यौहार से जुड़े गीत गाए तथा जमकर नृत्य किया। इस मौके पर संस्था की महिला कार्यकत्र्ताओं ने फूलों व आर्गेनिक रंगों के साथ होली खेली। संस्था की कार्यकर्ताओं ने भी होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।अपने संबोधन में किन्नर गंगा महंत ने कहा कि होली का रंग, प्रेम का रंग है। इसमें अंहकार भाव नहीं होना चाहिए। होली पर का पर्व स्नेह के आधार से जुड़ा है। प्रेम व मर्यादा में होली खेलकर प्रेम का संदेश आसानी से दिया जा सकता है। वहीं संस्था की अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि होली रिश्तों में खटास और भेदभाव को भुलाने का पर्व है। इस दिन गले मिलकर ऊंच-नीच का भेद खत्म हो जाता है। बदलते परिवेश में शांति, प्रेम और सौहार्द की बेहद जरूरत है। होली ही ऐसा पर्व जिसमें हम आपस रंजिश भेदभाव, मनमुटाव दूर कर सकते हैं। थोड़ा सा प्रेम हल्की मुस्कराहट और प्रेम का रंग होली पर भेदभाव खत्म करने का आसान जरिया है। हम सबकों होली पर कैमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों से इस त्यौहार को मनाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम5.: किन्नर समाज के साथ संस्था की पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है