AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्रीमद्भागवत जीवन और मृत्यु का सत्य बताती है: विजयपाल सिंह

 ABSLM -5/3/2023  एस• के• मित्तल   

सफीदों,        प्राचीन शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सफीदों शहर स्थित दादा खेड़ा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ से कथावाचक शिवाकांत शुक्ला (चित्रकूट धाम) श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवा रहे हैं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। कथावाचक शिवाकांत शुक्ला महाराज एवं आयोजक समिति के पदाधिकारियो ने एडवोकेट विजयपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजय पाल सिंह ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों ने सदियों से ही मानवता को सही दिशा और जीवनशैली सिखाई है। जीवन जीने के आदर्श हमें धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से मिलते है। श्रीमद्भागवतगीता पवित्र गं्रथ हैं। गीता मुश्किलों में राह दिखाती है, उलझनों को सुलझाने का तरीका बताती है, जिंदगी और मृत्यु का सत्य सुनाती है। इसमें सभी प्रश्नों का उत्तर हैं, जीवन जीने का तरीका बताया गया हैं। व्यास पीठ से श्रभ्द्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में वर्तमान समय में अज्ञानता का अंधकार व्याप्त है। इस वजह से हर व्यक्ति के जीवन में आज दु:ख, अशांति, चिंता व्याप्त हैं। ऐसे परिवेश में आध्यात्मिक ज्ञान ही मानव की सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। 




उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं को नहीं जानेंगे, तब तक अपने भीतर छिपी शक्तियों को जागृत नहीं कर पाएंगे। परमात्मा का ज्ञान ही वह संजीवनी बूटी हैं जो हमें नई जागृति देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत शास्त्र सम्पूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए है। कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ण, आश्रम या देश में स्थित हो, वह श्रद्धा भक्ति-पूर्वक श्रीमद्भागवत पठन व पाठन करके परम सिद्धि को प्राप्त कर सकता है। अत: कल्याण की इच्छा करने वाले मनुष्यों के लिए आवश्यक है कि वे श्रीमद्भागवत पढ़ें और दूसरों को पढायें। यही कल्याणकारी मार्ग है। इस मौके पर प्रवीन सैनी, पंडित रवि त्रिपाठी, नवीन सैनी, मुकेश सैनी, राहुल सैनी, अमित व सतन सैनी मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 4एसएफडीएम2.: व्यासपीठ से प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह को सम्मानित करते हुए कथावाचक शिवाकांत शुक्ला।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है