डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची के लिए बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

abslm  14/3/2023 KALESHWAR FILMS



-----------------------------------------------------------------

आगरा । पूरन सिंह निवासी ग्राम पूठपुरा (फतेहाबाद) की डेढ़ वर्षीय पुत्री का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज- अलीगढ़ में हृदय के छेद का ऑपरेशन हुआ था । बच्ची के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ी तो इसी बीच एक ठग के संपर्क में पूरन सिंह आ गए और दस हजार रुपए गंवा बैठे । इस घटनाक्रम के बारे में जब बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता चला तो तुरंत अलीगढ़ पहुंचकर बच्ची के लिए रक्तदान किया । मुकेश कुमार ऋषिवर्मा व अवधेश कुमार निषाद मझवार ने पूरन सिंह को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । साथ ही जल्द पत्र लिखकर ट्रस्ट जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज- अलीगढ़ को शिकायत करेगा, ताकि ठगों पर उचित कार्यवाही हो सके । ठगों के झांसे में गरीब व अशिक्षित लोग सबसे अधिक आते हैं । कॉलेज प्रबंधन समिति को इस विषय पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए ।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है