ABSLM 15/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को नगर की पुरानी अनाज मंडी से रन फॉर अंबेडकर निकाली गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी आशिष कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील गहलावत ने की। अतिथियों ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर सब्जी मंडी, नागक्षेत्र, रविदास कॉलोनी, पुरानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड होते हुए नहर पुल पर पहुंची। नहर पुल पर कैंडल लगाकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर गरीबों, दलितों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच, छूआछूत, जात-पात तथा वर्ग व्यवस्था के खिलाफ आजीवन आवाज उठाई। डा. अम्बेडकर ने शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
उनका मानना था कि शिक्षा ही इंसान को आत्मनिर्भर बना सकती है। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता को बढ़ावा दिया और भारत के संविधान का निर्माण करके सभी को उनके हक प्रदान किए। बाबा साहेब द्वारा संविधान में निर्मित कानूनों के कारण ही खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हम सब डा. अंबेडकर के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
फोटो कैप्शन 14एसएफडीएम1.: यात्रा में शामिल अतिथिगण।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है