abslm 21/4/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की पुरानी अनाज के दोनों ओर बने स्वागत द्वार किसी भी ढह सकते है, क्योंकि इन स्वागत द्वारों के बीचोबीच मोटी दरारेें आ गई हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थित रेलवे रोड साईड के स्वागत द्वार की है। स्वागत द्वार की छत के बीचोबीच आई दरार से लोगों खासकर यहां के निवासियों में दहशत का माहौल है। अगर यह स्वागत द्वार गिर जाता है तो बड़ा हादसा घटित हो सकता है।इस मामले को लेकर वीरवार को पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अजय कटारिया व नगरपालिका के जेई अंकित ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया है। बता दें कि पिछली पालिका के कार्यकाल में लाखों रूपए की मोटी लागत से सफीदों नगर के खानसर चौंक पर एक तथा पुरानी अनाज मंडी में दो में 3 स्वागत द्वार बनाए गए थे। इन स्वागत द्वारों को पत्थरों की कसीदाकारी करके बनाया गया था। जिसमें से खानसर चौंक वाला एक स्वागत द्वारा तो निर्माणाधीन अवस्था में भरभराकर गिर गया था लेकिन गनीमत तो यह रही थी कि उस दौरान उस गेट के नीचे को कोई नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। बाकी बचे पुरानी अनाज मंडी के दोनों स्वागत द्वारों की कमोबेश स्थिति वैसी ही थी। इनके निर्माण के बाद से ही इनके गिर जाने की आशंका जाहिर की जाने लगी थी। अब इन दोनों गेटों के जो दरारे पहले बारिक थी अब वे मोटी होने लगी है और इनके किसी भी वक्त गिर जाने की अंदेशा पैदा हो गया है। बताया जाता है कि इन गेटों के निर्माण में भारी अनियमिम्त्ताएं बरती गई है। इन गेटों को आपस में जोडऩे के लिए कोई सरिया व सिमेंट वगैरह उपयोग ना करके केवल पत्थरों को काटकर आपस में जोड़ा गया है। जैसे ही इन गेटों के नीचे से कोई भारी वाहन निकलता है तो भारी कंपन पैदा होती है और जोड़ सहीं ना होने के कारण इनमें मोटी दरार आ गई है और इनके किसी भी वक्त गिरने की आशंका पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा डर उस वक्त लगता है जब कोई ऊंची हाईट का वाहन इसके नीचे से गुजरता है। अगर वाहन का ऊपरी हिस्सा जरा सा भी इस स्वागत गेट से टकरा गया तो इसके भरभराकर नीचे गिरने की संभावनाएं प्रबल हैंद्ध यहां के निवासियों व राहगीरों का कहना है कि अगर गेटों के ऊपर वाले हिस्से को जल्द ही उतारा गया तो कोई भी बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से मांग की कि इन गेटों को जल्द से जल्द ढहा दिया जाए ताकि कोई बड़ी अनहोनी घटित हो। प्रशासन व पालिका को खानसर चौंक पर हुई स्वागत द्वार गिरने की घटना से सबक लेना चाहिए।
.jpg)
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है