एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हंै। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कालोनी सफीदों निवासी बिरंची महतो ने कहा कि मेरा लड़का विशाल कुमार (25) पिछले 2 वर्ष से एक कबाड़ी के यहां काम करता था। मैं अपने परिवार सहित अपने पैतृक गांव बिहार में चला गया था। वह बिहार से सफीदों वापिस आया तो मेरा बेटा गायब मिला। जब मैने कबाड़ी से पूछा तो उसने बताया कि वह मुझे बिना बताए कहीं चला गया है। हमने अपने तौर पर विशाल की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला। वहीं दूसरी शिकायत में गांव सिंघाना सोनु ने कहा कि उसकी शादीशुदा बहन लक्ष्मी उनके घर पर आई हुई थी। सुबह 10 बजे घर से खानपुर पीजीआई से दवाई लेने बारे कहकर गई थी लेकिन वह वापिस घर नहीं लौटी। हमने उसे अपने तौर पर आसपास काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग गुमशुदगी के मामलेे दर्ज कर लिए हैं।
abslm 9/5/2023
दुकान में से मोबाइल चोरी, मामला दर्ज
एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की सब्जी मंडी स्थित एक टैंट की दुकान में से मोबाइल चोरी हो गया। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 13 निवासी संदीप कुमार ने कहा कि उसकी सब्जी मण्डी में टैण्ट की दुकान है। वह अपनी दुकान में लेटा हुआ था और दिन में विक्रम नामक लडका दुकान में घसकर उसका मोबाइल चोरी करके ले गया है। उसने अपने तौर पर विक्रम की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज
एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव हाट निवासी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि वह किसी काम से मोटरसाइकिल पर गांव मुआना में गया हुआ था। उसने मोटर साइकिल गांव मुआना निवासी राजपाल के घर के बाहर लॉक करके खड़ी कर रखी थी। जब वह करीब आधा घंटे के बाद वापिस आया तो देखा कि मौके से मोटर साइकिल नंबर एचआर33ए9310 गायब थी। उसने अपने स्तर पर बाईक को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाईक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्यूबवैल की 800 फुट केबल चोरी
एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव रोहढ़ के खेतों से अज्ञात चोर 800 फुट केबल चोरी करके ले गए। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव रोहढ़ निवासी बलकार ने कहा कि रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मेरे खेत में लगे ट्यूबवैल की करीब 80 हजार रूपए कीमत की 800 फुट केबल चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है