abslm 12/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,सीआईए सफीदों की टीम ने एक युवक को अवैध असले सहित काबू किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप उर्फ काला निवासी गांव कंडेला के रूप मे हुई है। टीम ने उसके पास से 315 बोर का नाजायज पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमर्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए सफीदों की टीम एमजी रोड पर गश्त पर थी कि इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का जींद रोड़ पर एक होटल के पास अवैध असला लिए हुए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की तो वहां पर एक युवक खड़ा नजर आया।
पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक एकदम से घबराकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ कालु निवासी गांव कण्डेला (जीन्द) बतलाया। तलाशी की दौरान उसकी जेब से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो वह खाली मिला। पुलिस ने आरोपी प्रदीप से पिस्तौल का लाईसेस मांगा तो वह कोई लाईसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है