शंकराचार्य की अस्वस्थता के चलते कार्यक्रम स्थगित

abslm 12/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, अनंत विभूषित श्रीश्री परम्पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगामी 17 मई को सफीदों के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला धर्मसभा कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की अचानक अस्वस्थता के चलते इस धर्मसभा कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन की तिथि फिर से तय होगी और जो भी तारीख निश्चित होगी उस दिन इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के 13 से 22 मई तक हरियाणा प्रदेश के अनेक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम थे। उनकी सेहत ठीक ना होने के कारण उनका पूरा हरियाणा दौरा फिलहाल रद्द हो गया है। वे फिर से नए कार्यक्रम के अनुरूप हरियाणा भर का भ्रमण करेंगे।
 
फोटो कैप्शन 12एसएफडीएम4.: अनंत विभूषित श्रीश्री परम्पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है