AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए शब्द ‘दिव्यांग’ से मिली प्रेरणा साइन लैंग्वेज से लड़कियां लिख रही थैंक्यू पीएम, थैंक्यू सुनील

 दिव्यांग लड़कियों को समर्पित सेल्फी विद डॉटर अभियान 


ABSLM 30/5/2023 एस• के• मित्तल 



जींद,        
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा अभियान सेल्फी विद डॉटर इस बार दिव्यांग लड़कियों को समर्पित हो गया है। नौ जून को सेल्फी विद डॉटर डे के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले देशभर में चलाए गए अभियान के दौरान दिव्यांग लड़कियां बढ़चढ़ कर अपनी सेल्फी विद डॉटर पोस्ट कर रही हैं।

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान के अनुसार इस अभियान की खास बात यह है कि पहले जहां लड़कियां अपने पिता के साथ सेल्फी पोस्ट करती थी वहीं अब न केवल माता के साथ सेल्फी पोस्ट कर रही हैं बल्कि सामान्य लड़कियों के साथ-साथ दिव्यांग लड़कियों में भी इस मुहिम को लेकर खासा उत्साह है। जिसके चलते अभी तक 1200 दिव्यांग लड़कियों की सेल्फी विद डॉटर आ चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले विकलांगों के स्थान पर दिव्यांग शब्द इस्तेमाल करने के लिए पूरे देश को प्रेरित किया था। इसी से प्रेरित होकर सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की तरफ से दिव्यांगों के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। जागलान ने बताया कि अब देश के सबसे सफल एवं चर्चित अभियान को दिव्यांग लड़कियों को समर्पित किया जा रहा है। इस बार नौ जून को आयोजित होने वाला सेल्फी विद डॉटर डे भी दिव्यांग लड़कियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग लड़कियां जहां सेल्फी अपलोड करते हुए अपने बारे में बता रही है वही वह ब्रेल लिपी में थैंक्यू प्राइम मिनिस्टर व थैंक्यू सेल्फी विद डॉटर कैंपेन जैसे संदेश भेजने के लिए साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रही हैं। कई दिव्यांग लड़कियों ने साइन लग्वेंज का प्रयोग कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सुनील जागलान के लिए धन्यवाद के विडियो भी अपलोड किए हैं। यह पहला मौका है जब देश में दिव्यांग लड़कियां किसी मुहिम के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई हैं।


सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि उतर प्रदेश की दिव्यांग रिदम शर्मा ने विडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हम सब के लिए नई पहचान दिव्यांग शब्द से दी गई है और उस हौंसले में सेल्फी विद डॉटर अभियान ने पंख लगा दिए हैं उसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है