AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

श्री श्याम कीर्तन महोत्सव को लेकर बांटे निमंत्रण

abslm 19/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,श्री श्याम सरकार सेवा समिति के तत्वावधान में 20 मई को नगर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाला  संकीर्तण महोत्सव ऐतिहासिक होगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के प्रतिनिधि निशांत कंसल ने बताया कि इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। इस आयोजन में बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रंृगार व दरबार दर्शनीय होगा। 

इस अलावा अमृतमय भंडारे, छप्पन भोग के प्रसाद, पांडाल व श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी तथा सफल आयोजन के लिए कार्यकत्र्ताओं की अलग-अलग से ड्यूटियां निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायिका उमा लहरी जयपुर, विशाल शैली पटियाला, अधिष्ठा-अनुष्का मध्यप्रदेश से आकर अपनी-अपनी स्वर लहरियां बिखेरकर बाबा श्याम खाटू की महिमा का गुणगान करेंगी। वहीं इस आयोजन में मंच का संचालन संदीप तायल सोनीपत करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया है तथा घर-घर व दुकान-दर-दुकान जाकर निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ कमाएं। इस मौके पर पुनित मंगला, निशांत कंसल, वरूण कंसल, शुभम जैन, अंकित, नितिश व वरूण सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम5.: महोत्सव को लेकर निमंत्रण पत्र बांटते हुए पदाधिकारीगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है