abslm 20/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के बीचोबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव बहकर आया। शव मिलने की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और गौसेवकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के पास से एक पर्स व वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब बाईपास के समीप हांसी ब्रांच नहर में किसी ने शव बहता हुआ दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी।सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर गौसेवक नीटू धीमान व उनकी टीम को बुलाया। गौसेवकों की टीम ने नहर में कूदकर रस्से की मदद से शव को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद पाया कि शव महिला का था। पुलिस ने महिला के पास से एक पर्स बरामद हुआ। इस पर्स में कुछ पैसे, एक टिकट व वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र मिला। प्राप्त हुए कार्ड के मुताबिक महिला की पहचान शरबती देवी (71) निवासी करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नगर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नहर में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के पास से मिले वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 19एसएफडीएम3.: नहर से निकाला गया महिला का शव।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है