AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गंगा दशहरा पर लगाई पानी की छबील

abslm 31/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,उपमंडल के गांव कुरड़ स्थित श्रीश्री महायोगी गुरु गोरखनाथ आश्रम में माता भागा देवी वृद्धा आश्रम सेवा समिति  के तत्वावधान में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर आश्रम के संचालक बाबा हरिराम का सानिध्य प्राप्त हुआ। 



इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास कंसल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, ओमप्रकाश बाजीगर, मलकीत, सोनू, बलजीत, धर्मपाल, अंश मलिक व मनोज मौजूद थे। संस्था के लोगों ने राहगीरों को रोक-रोककर उन्हे मीठा पिलाया। अपने संबोधन में बाबा हरिराम ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को मीठा पानी पिलाने से पुण्य मिलेगा। गंगा दशहरे का दिन पावन दिन है। इस दिन छबील लगाने का विशेष पुण्य मिलता है।
  कैप्शन 30एसएफडीएम2.: पानी की छबील लगाए हुए संस्था के पदाधिकारीगण।¥ 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है