ABSLM 6/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,नगर के नहर पूल स्थिज जेसीज संस्था द्वारा स्थापित प्याऊ में नए वाटर कूलर का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीज सफीदों के पैटर्न जेसी संजीव शर्मा ने की। संस्था को यह वाटर कूलर समाजसेवी फकीर चंद की याद में उनके सुपुत्र प्रवीन बडज़ातिया द्वारा विनम्र भेंट किया गया। इस सेवा के लिए उपस्थित जेसीज के पदाधिकारियों ने प्रवीन बडज़ातिया व उनके परिवार का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में जेसी संजीव शर्मा ने कहा कि जीवन में जलसेवा को विशेष पुण्य का कार्य माना गया है। उस कार्य को चरितार्थ करने के लिए प्रवीन बतजाडिय़ां ने इस वाटर कूलर को जनता के लिए सप्रेम भेंट करके जनसेवा में महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें: https://chat.whatsapp.com/ GG3hRBzhxZDJID38LzszaU उन्होंने बताया कि यह प्याऊ नगर के मध्य में स्थित होने के कारण भरपूर गर्मी में आमजन, आसपास के दुकानदारों व राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध करवाएंगा।
उन्होंने कहा कि जेसीज सफीदों व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। इस अवसर पर प्रवीन बडजातियां, स. गुरचरण अरोड़ा, गुरजीत सिंह, गौरव थनई, बंसीलाल धींगरा, राजेश मित्तल, नरेश थनई, उज्ज्वल थनई, प्रवीन भाटिया, नरेंद्र बराड़, घनश्याम भाटिया व रवि थनई विशेष रूप से मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम2.: वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए जेसीज पदाधिकारी व समाजसेवी प्रवीन बडज़ातिया।
%20-%20Copy.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है