AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव अंटा में जानी चोर नामक सांग का हुआ मंचन

 abslm 21/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,        उपमंडल के गांव अंटा में जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में जानी चोर नामक सांग का मंच किया गया। सांगी संजय की टीम ने अपनी कला के माध्यम से सभी मन मोह लिया। गांव के काफी तादाद में लोगों ने सांग का आनंद उठाया। सांग के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि चकवाबैन नामक राजा कीचागढ़ में हुआ है। चकवाबैन राजा का पुत्र मैनपाल था और मैनपाल का पुत्र सुलतान था। सुलतान की जानी चोर से गहन दोस्ती थी। दोनों पगड़ी बदल यार थे। सुलतान नखरगढ़ में बारह वर्ष तक रहा था क्योंकि उसके पिता ने उसे 12 वर्ष का दयसोटा दिया था। नखरगढ़ के राजा ढोल की रानी का नाम मरवण था। सुलतान ने उसे धर्म बहन बना लिया था। जब दसयोटे की समय सीमा पूरी हुई तो सुलतान अपनी धर्म बहन मरवण को वचन देता है कि जब कभी उसे जरूरत पड़े तो अपने भाई को याद कर लेना। मरवण के लड़के का नाम फूलकुंवार था। जब फूलकंवार का विवाह होना तय हुआ तो चारो भाई यानि गोधू जाटा, भौमसिंह बंजरा, नर सुलतान व जानी चोर भात भरने मरवण के यहां जाते हैं। 



उधर देवलगढ़ के अदली खाँ पठान की कैद में बख्सी सिंह राजपूत की लड़की महकदे थी। अदली खां उसको मजबूर कर रहा था कि वह उसकी बेगम बन जाए। महकदे एक क्षत्रिय संतान थी। वह मर सकती थी लेकिन एक विधर्मी के साथ विवाह नहीं कर सकती थी। अदली खाँ का किला आबू दरिया के साथ में स्थित था। महकदे अपना संदेश लिख-लिखकर उस दरिया में डाल देती थी कि कोई छत्रिय भारत भूमि पर हो तो वह उसे अदली खाँ की कैद से मुक्त करवा दे। मुक्त करवाने की समय सीमा केवल दस दिन की थी। वह तख्ती जिस पर यह संदेश लिखा हुआ था नर सुलतान को मिल जाती है। कलाकारों ने बताया कि राय साहब धनपत सिंह का यह सर्वश्रेष्ठ सांग माना जाता है। राय साहब धनपत सिंह तथा जानी चोर दोनों ही भीमेश्वरी देवी के परम भक्त थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, जिला पार्षद प्रतिनिधि रामफल कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि फूल कुमार, एडवोकेट अभिषेक गर्ग व समाजसेवी अशोक कुमार मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 20एसएफडीएम1.: सांग प्रस्तुत करते हुए कलाकार।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है