AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

abslm 1/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान जितेंद्र भारद्वाज व मंच संचालन बिजली बोर्ड के प्रधान जितेंद्र भुसलाना ने किया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदाखिलाफी कर रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन पद्दति बहाल की जाए, कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए व एक्सग्रेशिया नीति को बिना शर्त लागू किया जाए। इस मौके पर जितेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र भुसलाना, कृष्ण कुमार, राजबीर अत्री, अजमेर, बलवान, बंसी, अनिल इंदल, सुदामा शर्मा, संदीप गांगोली, दिलेर सिंह, कृष्ण सैनी, संदीप डिडवाड़ा, अजय गुर्जर, संजय राठौड़, विकास कुंडू व बृजपाल डिडवाड़ा मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 1एसएफडीएम1.: नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है