AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कर्नाटक चुनाव की जीत पर मयंक गर्ग ने बांटे लड्डू

abslm 14/5/2023 एस• के• मित्तल 



सफीदों,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मयंक गर्ग शनिवार को सफीदों पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके कर्नाटका में कांग्रेस पार्टी की भारी जीत पर अपनी गहरी खुशी प्रकट की। इस मौके पर मंयक गर्ग ने कार्यकर्ताओं को लड्डू भी बांटे। मंयक गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की एकतरफा ऐतिहासिक जीत हुई है। जिसके लिए पार्टी आलाकमान व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कांग्रेस की यह जीत सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि देश की एकता व अखंडता की जीत है। यह जीत अहंकारियों के अहंकार को तोडऩे की जीत है। इस चुनाव में


भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया लेकिन बगैर किसी दबाव में आए वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करारा जवाब देकर नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिए हैं। अब देश की जनता भाजपा के जुमलों में नही आने वाली है। पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
 
फोटो कैप्शन 13एसएफडीएम2.: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंयक गर्ग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है