abslm 6/6/2023 laxman singh
सिरसा, 5 मई। सिरसा क्रिकेट ऐसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने बताया कि अंडर 23 व पटौदी ट्रॉफी के लिए क्रिकेट ट्रॉयल शाह सतनाम क्रिकेट स्टेडियम, सिरसा में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंडर 23 के ट्रॉयल 9 जून, शुक्रवार, 2023 को प्रात: 7:30 बजे होंगे। इसके अलावा पटौदी ट्रॉफी के ट्रॉयल 10 जून, शनिवार, 2023 को प्रात: 7:30 बजे इसी स्थान पर लिए जाएंगे।
डॉ. वेद बैनीवाल ने कहा कि ट्रॉयल देने आए सभी खिलाड़ियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अंडर 23 का ट्रॉयल देने आए सभी खिलाड़ियों का जन्म 01-09-2000 के बाद का होना चाहिए। डॉ. वेद बैनीवाल ने कहा कि जो खिलाड़ी ट्रॉयल देने आएंगे वह अपनी पूरी किट सफेद डे्रस में आएंगे। खिलाड़ियों को अपने साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र जो कंप्यूटराईजड हो व इसके साथ-साथ आधार कार्ड की कॉपी लाना भी जरूरी है। डॉ. वेद बैनीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वह अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट और दो किलोमीटर की रेस भी अनिवार्य होगी।
.jpeg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है