A B S L M न्यूज़ 11/6/2023
अतर्रा (बाँदा) आज शनिवार को अतर्रा के प्रसिद्ध गौरबाबा धाम के सामने सुबह तकरीबन 4 बजे ट्रक व टैम्पो की आमने सामने की टक्कर हो जाने से टैम्पो में सवार एक ब्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों व पुलिस प्रसासन की मदद से नजदीकी प्राथिमिक स्वस्थ केंद्र अतर्रा में इलाज के लिये भर्ती कराया गया।
गैरतलब हो कि मृतक रोशनलाल पुत्र लखन यादव उम्र 50 वर्ष नि0 पल्हरी वी कोतवाली नरैनी जनपद बाँदा का रहने वाला था। जी बीती रात झांसी से ट्रेक्टर लेबलर का कार्य निपटा कर अपने गांव वापस लौट रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंचनामा की आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मेडिकल कॉलेज बाँदा भेज दिया ।
वही अन्य घायलों में सुग्रीव पुत्र संतु नि0 पल्हरी बाँदा रीना पत्नी कमलेश उम्र 25 वर्ष नि0 कल्ला पुरवा चुनवाद पुत्र मोती नि0 परसहर कालिंजर बाँदा कमलेश पुत्र राजाबाबू ।
अवधेश शिवहरे
व्यूरो चीफ A B S L M न्यूज़ दिल्ली
चित्रकूट धाम मण्डल बाँदा
संवाद
दिनेश कुमार गुप्ता
जनर्लिस्ट A B S LM न्यूज़ दिल्ली ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है