abslm 30/6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सीआईए सफीदों की टीम ने गांव जामनी से 488 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजेंद्र निवासी गांव लोहचब के रूप में हुई है। सीआईए सफीदों की एक टीम एएसआई कमल सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए जामनी चौंक पिल्लुखेड़ा मौजूद थी कि टीम को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी विजेंद्रर जो नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) बेचने का धंधा करता है। आज गांव जामनी में नहर पुल के आसपास मोटरसाईकिल पर नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) बेचने आएगा।
जो सीआईए टीम ने खुफिया सूचना बारे तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और टीम बनाकर बतलाई गई जगह पर रेड की गई। पुलिस ने गांव जामनी नहर पुल की तरफ गाड़ी साइड में खड़ी करके साथी कर्मचारियों सहित निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव जामनी की तरफ से बतलाए गए हुलिया का एक नौजवान लड़का मोटरसाईकिल लेकर आया और मोटरसाईकिल को रोककर मोटरसाईकिल पर ही बैठे-बैठे इंतजार करने लगा। जिसे पुलिस ने किसी तरह से काबू कर लिया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार अलेवा रासविंद्र की हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई पैंट की जेब से एक पोलीथीन में 488 ग्राम चरस (सुल्फा) की 40 बत्ती बरामद हुई। सीआईए द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिल्लूखेड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया।
फोटो कैप्शन 29एसएफडीएम4.: सीआईए टीम की गिरफत में आरोपी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है