AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गर्भवती के पेट में मारी लात, मामला दर्ज

abslm 5/6/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों, उपमंडल के गांव ऐंचरा खुर्द में एक गर्भवती के पेट में लात मारने का मामला सामने आया है। महिला के ब्यान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों पुलिस को दिए ब्यान में गांव ऐंचरा खुर्द निवासी राखी (22) ने कहा कि उसकी करीब 1 वर्ष पहले बिंटू के साथ शादी हुई थी और वह गर्भवती है। 2 जून को सांय साढ़े 7 बजे मैने देखा कि पड़ोसी विजय मेरी सास शिमला को हमारे प्लाट में पीट रहे थे। मैं भागकर मेरी सास को छुड़ाने के लिए गई तो शराब पिए हुए विजय ने मेरे साथ भी मार-पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे मैं नीचे गिर गई और उसने मेरे पेट पर लात मारी। उसी समय आरोपी विजय की मां बिमला व बाप सतबीर भी वहां पर आ गए। दोनों ने आकर मेरी व और मेरी सास को गालियां देते हुए हम दोनों के साथ मार-पिटाई की। मार-पिटाई का शोर सुनकर गांव के लोग इक्कठा हो गए। तीनों आरोपी भीड़ को इक्कठा होते देखकर मौके से भाग गए और मुझे मेरे बच्चे सहित जान से माने की धमकी दी। घायल महिला को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे जींद तथा जींद से पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। ब्यान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है