AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम को निरंतर घर-घर पहुंचाने का प्रण लेते हुए शिव शक्ति ब्लड सेंटर की नींव रखी गई थी।

abslm 13/6/2023 

सुनहरा इतिहास रचने के लिए हर गुजरते हुए पल को समर्पित भावना से संवारना पड़ता है। हर कदम को एक नए जुनून से आगे बढ़ाना होता है। वर्ष 1997 में सिरसा वासियों की आंखों में एक स्वप्न-बीज बोया गया था, जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम को निरंतर घर-घर पहुंचाने का प्रण लेते हुए शिव शक्ति ब्लड सेंटर की नींव रखी गई थी।


आज 26 वर्ष के पश्चात् आप का यह ब्लड सेंटर एक मजबूत वटवृक्ष का रूप ले चुका है। इस विशाल यात्रा में लाखों लोगों ने एक साथ कदमताल कर इस पुनीत कार्य को जो ऊर्जा प्रदान की है, वह अपने आप में अद्भुत मिसाल है। इसका श्रेय उस प्रत्येक रक्तदाता को जाता है जिस ने बिना किसी लालच, आडंबर, नाम की चाह, आदि को दूर रख कर केवल किसी का जीवन बचाने के लिए खामोशी से रक्तदान किया और लौट गया। 14 जून, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, शिव शक्ति ब्लड सेंटर के संस्थापक एवं अध्यक्ष डाॅ. वेद बैनीवाल ने उन सभी रक्तदाताओं के प्रति नत्मस्तक हो कर यह संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि 26 वर्ष की इस स्वर्णिम यात्रा में दो लाख से भी अधिक रक्तदाताओं ने शिव शक्ति ब्लड सेंटर के साथ अपने आप को परिवार के सदस्य की तरह जोड़ा और दूसरों को भी जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता से बड़ा कोई दानी नहीं हो सकता और इससे पावन कोई तपस्या नहीं हो सकती।  
डाॅ. बैनीवाल ने बताया कि ब्लड सेंटर द्वारा एक मासिक पत्रिका नियमित निकाली जाती है जिसमें पूरे सम्मान के साथ सभी रक्तदाताओं के नाम  भी प्रकाशित किये जाते है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरित हो सकें। उन्होंने सभी रक्तदाताओं से अपील की कि इस पावन यात्रा में कदम से कदम मिलाकर और मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहें तथा अपने आसपास के लोगों को शामिल करते रहें ताकि जीवन बचाए जाते रहें, जीवन बनाए जाते रहें।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है