वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों से आने वाले संकट को टाल सकते हैं, रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान से उपायों के बारे में
1️⃣प्रतिदिन पवित्र भावना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2️⃣प्रतिदिन सुबह और शाम घर में कर्पूर जलाएं।
3️⃣माह में एक बार सुंदरकांड का पाठ करें।
4️⃣काला और सफेद एक ही कंबल में यह दोनों रंग हों, ऐसे दोरंगी कंबल को 21 बार खुद पर से वारकर किसी मंदिर में दान कर दें।
5️⃣सुबह बिना मुंह धोए कभी अन्न-जल ग्रहण न करें।
6️⃣रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले तुलसी का काढ़ा पीएं।
7️⃣एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा-सा लाल चंदन मिला दें। उस पात्र को अपने सिरहाने रखकर रात को सो जाएं। प्रात: जल को कीकर या बबूल के वृक्ष पर चढ़ा दें। ऐसा नहीं कर सकते तो बाहर कहीं गमले में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
8️⃣पानीदार नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें। उसे किसी देवस्थान या घर के बाहर जाकर अग्नि में जला दें। यह उपाय मंगलवार या शनिवार को करें।
9️⃣शनिवार को कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और तेल मांगने वाले को दे दें। प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, ऐसा करने से संकट दूर हो जाते हैं।
✍️आपके जीवन में कोई परेशानी है और आप अपनी जन्म पत्रिका का फलादेश कराना चाहते हो अपनी समस्याओं को दूर करना चाहते हो तो संपर्क करें

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है