abslm 5/6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,संत कबीर दास ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और सदैव इंसानियत को सर्वोपरि मानकर समाज को जोडऩे का काम किया। यह बात सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे उपमंडल के गांव गांगोली में आयोजित संत शिरोमणि कबीर दास जयंती पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बचन सिंह आर्य ने संत कबीर दास प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। वहीं समाज के लोगों ने फूलों की मालाओं व पगडिय़ों से बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। इसके अलावा बचन सिंह आर्य ने हलके के करीब एक दर्जन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में जाकर संत कबीर दास को नमन किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि संत कबीर ने हमेशा इंसानियत को सर्वोपरि समझा। कबीर दास ने उस समय के कुरीतियों से जकड़े समाज को उनके बंधनों से मुक्त करवाया। उनका मानना था कि इंसान जाति, धर्म, वर्ण या वर्ग से नहीं बल्कि अपने गुणों से बनता है।
मानवता की ओर जाता है। देश में जितने भी ऋषि-मुनि व महापुरुष हुए हैं, उन सभी ने समाज को मानवता का पाठ पढ़ाया है। संत कबीर ने सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। संत कबीर बाहृय आंडबरों के घोर विरोधी थे। उनका मानना था कि ईश्वर हृदय में निवास करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर बचन सिंह आर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है