AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हादसा


 मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

----------

कोई घर से निकला था 
तो कोई घर को निकला था 
एक खुशी थी 
मंजिल पर पहुंचने की ...

कोई सो रहा था 
तो कोई जाग रहा था 
सुख -दु:ख की बातों में 
ये सफर मंजिल की ओर बढ़ रहा था 
पर किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था 
कि ये सफर उनका आखिरी सफर होगा 
वे जिस मंजिल को पाने के लिए यात्रा कर रहे हैं 
वो यात्रा कभी पूरी न होगी...।

एक जोरदार आवाज के साथ सब कुछ खत्म
पटरियों पर बिखरी पड़ी जिंदगी 
पूरी तरह से तहस-नहस 
सब कुछ अस्त-व्यस्त,
सब कुछ लावारिस... 
एक हादसे ने,
दर्दनाक हादसे ने
रूह कंपाने वाला मंजर पैदा कर दिया 
चहुंओर चीख-पुकार 
दर्द भरी सिसकारियां...
क्षणभर पहले जो चेहरे हंस रहे थे 
मुस्कुरा रहे थे,
बोल रहे थे, कुछ कह रहे थे
वे हमेशा के लिए शांत हो गये ।

जिनकी एक पहचान थी 
अब उनकी शिनाख्त तक नहीं 
वे हो गये गुमशुदा 
उनकी पहचान को निकल गया 
हादसा...

(उड़ीसा रेल हादसे में मृत लोगों की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे ।)

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है