abslm 6/6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों टीबी उन्मूलन को लेकर नगर के मिनी सचिवालय में एसडीएम सत्यवान मान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसएमओ डा. जेपी चहल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित राजकीय स्वास्थ्य अधिकारियों से एसएमओ डा. जेपी चहल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया और उन्हे इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का वर्ष 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए कहा ताकि टीबी के उन्मूलन कार्य में तेजी आ सके। एसएमओ डा. जेपी चहल ने डाक्टरों को निर्देश दिए कि सभी डाक्टर टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है