AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जताया शोक

 abslm6/6/2023  एस• के• मित्तल 

सफीदों, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को मार्किटिंग सोसाइटी हैफेड सफीदों के चेयरमैन विरेंद्र सिंह सेखों के दादा स. कपूर सिंह सेखों के निधन पर उनके गांव मलिकपुर स्थित निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया और शौक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय स. कपूर सिंह सेखों के निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपूर्णिय क्षति हुई है।



वे  सकारात्क सोच के सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक सरोकारों एवं सार्वजनिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि थी। दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ है और शोकाकुल परिवार के लिए ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना करते है और स. कपूर सिंह आत्मा की शांति की ईश्वर से फरियाद करते है। इस मौके पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा व जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी भी मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम6.: गांव मलिकपुर में शोक प्रकट करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है