abslm 8/6/2023 प्रकाश जैन
मकराना, श्री 1008 भगवान धर्म नाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस श्री चंद्रप्रभू दिगम्बर जैन मन्दिर वसुंधरा नगर में जेष्ठ शुक्ल तृतीया वार मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वसुंधरा नगर विकास समिति अध्यक्ष सुनिल कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर नित्य अभिषेक व शांतिधारा की गई तत्पश्चात भगवान की पूजन की गई एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। शाम को आरती की गई। इस अवसर पर प्रकाश डोषी, डॉक्टर प्रमोद जैन, संदीप गोधा, नितेश जैन, पवन कुमार कठेरिया, राहुल पहाड़िया, पवन पाण्डया , रूपेश बाकलीवाल, रुपेश जयसवाल, विजयकुमार पहाड़िया, , सचिन गंगवाल, अरविंद गंगवाल, कमल पाण्डया, कैलाश प्रेमपुरा, श्रीमती प्रभा लता पाण्डया, मेना देवी पहाड़िया, उषा पहाड़िया, मनीषा डोषी, रेणु, आशा, मनु, मधु जयसवाल, खुशी डोषी, साक्षी जयसवाल सहित अनेक श्रृद्धालू मौजूद रहे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है