AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

रक्तदान कर शहीद अमित कुमार को किया नमन

abslm 21/6/2023 laxman singh  

सिरसा, 21 जून।  गांव हांडीखेड़ा के वीर सपूत शहीद अमित कुमार की तेरहवीं पर एक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ आई.एम.ए. हरियाणा के संरक्षक डॉ. वेद बैनीवाल व गांव के सरपंच राजेश कुमार श्योराण ने शहीद अमित कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करके किया। शिविर में शहीद अमित कुमार के भाई सुमित व बहन सुमन ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांसुमन अर्पित किए। शिविर में 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया। शिव शक्ति ब्लड सेंटर के निदेशक डॉ. आर.एम.अरोड़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का मेडिकल जांच की, जांच उपरांत 55 रक्तदाताओं का रक्त सचंय किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में शहीद के माता-पिता, भाई सुमित, बहन सुमन और परिवार के सदस्यों व मित्रगणों का विशेष योगदान रहा।
      आई.एम.ए. हरियाणा के सरंक्षक डॉ. वेद बैनीवाल ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मैडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अन्त में ब्लड सेंटर की तरफ  से निदेशक डॉ आर. एम. अरोड़ा ने कैंप आयोजकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त करते हुए वीर सपूत शहीद अमित कुमार को नमन किया।   

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है