abslm 21/ 6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं द्वारा सफीदों में योग करके 9ख्वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की। योग शिक्षक राम सिंह ने उपस्थित जनों को योग, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम करवाए। जिलाध्यक्ष राजू मोर ने सभी से योग और प्राणायाम को अपने जीवन में नियमित करने का आग्रह किया और योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्?क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्?मा को भी शुद्ध करता है। योग करने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है।फोटो कैप्शन 21एसएफडीएम4.: योग करते हुए भाजपा कार्यकत्र्ता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है