AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव प्रेमनगर में सभा का आयोजन - जब तक सुंदर ब्रांच का पूरा पानी बवानीखेड़ा हल्के को नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा: मास्टर सतबीर रतेरा

 ABSLM  19/6/2023Sandeep Kalsain

भिवानी, (प्रेमनगर), 18 जून। सुंदर ब्रांच नहर बवानीखेड़ा हल्के की जीवन रेखा है और जब तक सुंदर ब्रांच का पूरा पानी बवानीखेड़ा हल्के को नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। ये बात मास्टर सतबीर रतेरा ने आज गांव प्रेमनगर में आयोजित सभा के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कही। गांव पहुंचने पर मास्टर सतबीर रतेरा का फूलमालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि सुंदर ब्रांच में पानी न होने की वजह से बवानीखेड़ा के 40 के लगभग गांव प्यासे हैं। ना पीने के लिए पानी है और न खेती के लिए। बवानीखेड़ा हल्का पूरी तरह से खेती पर निर्भर है इसलिए यहां की बजर भूमि को हरा-भरा रखने के लिए सुंदर ब्रांच में कम से कम दो सप्ताह तक पानी की सप्लाई जरूरी है लेकिन प्रशासन की अनदेखी और प्रदेश सरकार के भेदभाव भरे रवैयें के कारण इस ब्रांच में सिर्फ 2 से 4 दिन तक पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सुंदर ब्रांच नहर में जब तक पूरा नहीं आ जाता तब तक वो इसके लिए संघर्ष करते रहंेगे और अपने हल्के की जनता की आवाज उठाते रहेंगे। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि बवानीखेड़ा हल्के की जनता को किसी राजनेता की नहीं बल्कि एक जनसेवक की जरूरत है जो हमेशा उनके सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा मिले और हल्के के विकास के लिए सदैव संघर्षरत रहें। उन्होंने कहा कि बवानीखेड़ा हल्के की जनता परिवर्तन चाहती है, क्योंकि वर्तमान एवं पूर्ववर्ती विधायक ने इस हल्के को सिर्फ लूट का साधन समझा है और मौज-मस्ती करने व अपनी जेबें भरने का काम किया है। मास्टर रतेरा ने कहा कि हल्के की जनता को इस बार इन स्वार्थी नेताओं से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज वो बवानीखेड़ा हल्के की जनता के बीच राजनेता नहीं बल्कि सेवक बनकर आए है और सिर्फ जनता की सेवा को ही अपना ध्येय मानकर काम कर रहे हैं। इस मौके पर अनेक ग्रामवासी मौजूद रहें।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है