AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

घर का ताला तोड़कर चुराए कपड़े

abslm 26/6/2023 एस• के• मित्तल   

सफीदों, नगर के वार्ड नंबर 9 के एक घर से अज्ञात चोर कपड़े चोरी करके ले गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 9 निवासी पंकज ने कहा कि उसने शिव कालोनी में मकान किराए पर लिया हुआ है। मकान में घर का सामान व कपड़े इत्यादि रखे हुए और हमने मकान का दरवाजा बंद करके ताला लगाया हुआ था। रात को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान में रखे करीब 25 जोड़ी कीमती वस्त्र चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है