AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पेड़ लगाने से लोगों को मिलता है नया जीवन: एसडीएम सत्यवान मान राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एसडीएम ने किया पौधारोपण

abslm 8/7/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों, पेड़ लगाना बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। एक पेड़ लगाने से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिलता है। यह बात एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कही। वे नगर के राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ शमशेर सिंह खत्री ने की। इस मौके पर एसडीएम ने अपने हाथों से स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि लगातार पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसलिए पेड़ लगाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। 



पौधे हमारा जीवन हैं, इसलिए हमें उन्हें जिंदा रखना चाहिए। यदि आपने एक पौधे लगाकर उसे पेड़ बना दिए तो आपका यह कार्य किसी को एक नई जिंदगी देने जैसा है। साथ ही यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य भी है। एसडीएम ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि हमें पर्यावरण के प्रति सचेत होना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और उनकी देखभाल करके पेड़-पौधों की संख्या बढ़ानी होगी। पिछले कुछ दशकों में मानव द्वारा पेड़ों का अंधाधुंध कटाई के कारण जंगल सिमट गए हैं। जिसका खामियाजा आज हमें पर्यावरण दूषित होने से चुकाना पड़ रहा है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह, कन्या विद्यालय के प्राचार्य बलजीत सिंह लांबा, सत्यप्रकाश व ओमप्रकाश के अलावा अन्य अध्यापकगण मौजूद थे।


फोटो कैप्शन 6एसएफडीएम1.: स्कूल में पौधारोपण करते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान व अन्य।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है