abslm 26/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव भंभेवा के खेतों से दो किसानों की अज्ञात चोर मोटर, पंखा, एलईडी व बैटरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने किसान संदीप की शिकायत के पर मामला दर्ज कर लिया है। लुदाना पुलिस चौंकी में दी शिकायत में गांव भंभेवा निवासी संदीप ने कहा कि दोपहर को वह खेत से पशुओं का चारा लेकर अपने घर पर आ गया था। रात को वह दोबारा खेत में गया तो पाया कि मेरे खेत से एक बिजली की मोटर 5एचपी व कोठडे के अंदर लगी एक 32 ईंच की एलईडी चोरी हुुई मिली। इसके अलावा पड़ौस में लगते किसान कृष्ण के कोठडे से एक पंखा व एक बैटरा चोरी हुई मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादस की धारा 454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है