ABSLM 18/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमरजीत सिंह ढांडा, एसडीएम सत्यवान सिंह मान तथा डीएसपी आशीष कुमार द्वारा राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की इंग्लिश प्राध्यापिका को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बता दें कि प्राध्यापिका ज्योतिका का उनकी क्लास में रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। उनकी बेहतरीन शिक्षा देने का परिणाम यह रहा कि उनकी क्लास में कई बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है।इसके अलावा उन्होंने 26 जनवरी और 15 अगस्त को आयोजित राजकीय कार्यक्रम का स्टेज संचालन भी सफलता से किया। उनकी सेवाओं को देखते हुए सफीदों प्रशासन ने उन्हे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्राध्यापिका ज्योतिका ने अपने इस सम्मान के लिए सफीदों प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उसमें एक नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य करेगा।
फोटो कैप्शन 18एसएफडीएम3.: प्राध्यापिका ज्योतिका को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अमरजीत सिंह ढांडा व अन्य।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है