AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

धर्म की रक्षक और सम्पूर्ण विश्व का आधार गौ माता को आज मनुष्य ने अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर पूर्ण रूप से अपवित्र और नष्ट ही कर दिया है

 ABSLM 18/8/2023(लेखक- बलदेव चौधरी )


सनातन संस्कृति का हुआ सर्वनाश गाय माता की प्रजाति को कर दिया नष्ट भ्रष्ट , धर्म की रक्षक और सम्पूर्ण विश्व का आधार गौ माता को आज मनुष्य ने अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर पूर्ण रूप से अपवित्र और नष्ट ही कर दिया है अपने लोभ की आग में मनुष्य इतना संस्कार हीन हो गया है की अपनी माता को भी नहीं छोड़ा,उसकी पवित्रता को भी बर्बाद कर दिया,और सरकार ने भी इसके लिए बड़ी बेशर्मी से अनुमति प्रदान कर दी,इस भारत भूमि पर अनादिकाल से आदरणीय पूजनीय गाय माता जिसके कारण ही पूरा विश्व सुरक्षित है जिसकी कृपा मात्र से तीनो लोक टिके हुए हैं, आज निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उसी गौ माता के साथ छेड़ छाड़ कर दी गई उसकी पवित्रता को और उसके वास्तविक स्वरूप को मिटाकर एक ऐसी नस्ल में परवर्तित कर दिया गया है जो ना तो सनातन संस्कृति के अनुकूल है और ना ही स्वास्थ की दृष्टि से सही है,जर्सी,होलेस्टर,और ना जाने कितनी नाजायज नस्ले गौ माता की प्रजाति में इस स्वार्थी मनुष्य ने बनाई है जो सिवाय विनाश और बिमारी को उत्पन करने के अलावा और कुछ भी नहीं है आज कितनी आसानी से गाय माता के अस्तित्व को इस धरती पर से नष्ट किया जा रहा है और पूरा देश मोन है आज जो भी प्राकृतिक प्रकोप बढ़ रहें है उसमे सबसे बड़ा कारण है गाय माता की प्रजाति को नष्ट करके उसके वास्तविक स्वरूप को मिटाकर नकली और एक राक्षस नस्ल उत्पन करना, आज तक इतिहास साक्षी है 


किसी गाय माता ने मासूम बच्चो को और अबला नारी को मौत के घाट नही उतारा,और आज रोज की घटनाए इन दोगली वर्णसंकर प्रजाति जो केवल एक राक्षस नस्ल है जिसके द्वारा अनेक निर्मम हत्याएं हो रही है,जिनका दुग्ध भी जहर है,और हर तरह से विनाशकारी और केवल सनातन संस्कृति को अस्तित्व समाप्त करने वाली नस्ल है असली गौ माता को मिटाकर इन दोगली वर्णसंकर प्रजाति जो गाय के नाम पर एक अभिशाप है इनसे कभी भी किसी भी तरह राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का कल्याण नही हो सकता है,अगर समय रहते गौ माता के अस्तित्व को नही बचाया गया और इन नाजायज तरीके से उत्पन्न वर्ण संकर नस्ल को नही रोका गया तो वो दिन दूर नहीं की पूरे विश्व को सर्वनाश होने से कोई भी नहीं रोक पायेगा,अगर सनातन संस्कृति को और विश्व को सर्वनाश से बचाना है तो केवल और केवल शुद्ध देसी गौ माता की प्रजाति को पूर्ण पवित्रता के साथ सुरक्षित रखा जाए,जगत आधार गौ माता को इस तरह अपमानित नही किया जाए, उसकी पवित्रता उसकी प्रजाति जो वेद में वर्णित है,उसको बचाया जाए,इस दोगली वर्णसंकर प्रजाति जो विनाश के अलावा और कोई भी कारण से सही नहीं है उसको पूर्ण रूप से रोका जाए,और गौ माता की प्रजाति से छेड़ छाड़ करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए,ये ऐसा कड़वा सच है जिसको तीनो कालों में नकारा नहीं जा सकता है भारत माता की जय,गौ माता की जय 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है