abslm -7/1/2024 *राम सोनी
126 दिन, 15 लाख किमी की दूरी... स्पेस की L-1 पार्किंग में आकर क्या-क्या करेगा भारत का आदित्य।
एल-1 प्वाइंट, पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। जो पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का महज 1 फीसदी है। दोनों पिंडों की कुल दूरी 14.96 करोड़ किलोमीटर है। इसरो के मुताबिक हेलो ऑर्बिट सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के घूमने के साथ-साथ घूमेगा। आज शनिवार की शाम 4 बजे आदित्य अपनी मंजिल पर पहुंच गया। थ्रस्टर्स की मदद से आदित्य एल-1 को हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया गया। एल-1 प्वाइंट पर रहने से ये इसरो के लगातार संपर्क में रहेगा।
पूरा उत्तर भारत अभी ठंड की चपेट में है, वहीं, खराब मौसम ने प्रयागराज और आस पास के जिलों में लोगों को खूब हैरान किया है। शनिवार को प्रयागराज में लोगों को सूर्य के भी दर्शन नहीं हो सके। पूरा दिन कोहरे की चादर बनी रही। सडक़ों पर चलने वाली गाडिय़ों को लाइट का सहारा लेना पड़ा। बारिश और कोहरे के अलावा धूप न होने के कारण शनिवार को प्रयागराज का तापमान दिन में भी 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। शाम होते ही लोगों को भयानक गलन महसूस होने लगी। शहर में कोहरे के कारण चार बजे ही शाम जैसा माहौल बन गया।
सीट शेयरिंग के मुद्दे पर I.N.D.I.A की भविष्य पर चिराग ने जताई चिंता, ममता बनर्जी और नीतीश का लिया नाम।
90 के दशक के पहले वाला नहीं, अब नया और शक्तिशाली बन चुका है भारत : उपराष्ट्रपति
24 घंटे बाद भी नहीं मिला संतों के हत्यारों का सुराग, नागा साधुओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
खटीमा में महंत बाबा हरि गिरि महाराज समेत दो लोगों की हत्या मामले की पुलिस जांच कर रही है। आज नागा साधु-सन्यासियों की मौजूदगी में महंत बाबा हरि गिरि महाराज को भू समाधि दी गई. जिसके बाद नागा साधु-सन्यासियों ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। ऐसा न होने पर नागा साधुओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
1_ जयशंकर बोले- पूरी दुनिया को राम मंदिर का इंतजार, 370 खत्म कर हमने असुरक्षा की खिड़की बंद की, जो पिछली सरकारों का मूर्खतापूर्ण कदम था।
2_ मोदी की गारंटी पर देश ही नहीं, दुनिया को भी विश्वास,विदेश मंत्री जयशंकर ने दावा किया कि देश में बीते 10 सालों में बहुत बदलाव आए हैं और अब जब वह विदेश दौरे पर होते हैं तो वहां के लोग देश में आए बदलावों पर बात करना चाहते हैं।
3_ जयपुर की तीन दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के विधायकों और मंत्रियों को गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी है।
4_ पीएम मोदी विधायकों से आगे कहा कि वे सिर्फ पांच साल के कार्यकाल को ध्यान में रखकर काम न करें।"पांच साल बाद दोबारा सरकार बने, इस बात को ध्यान में रखकर हमें आगे काम करना है।
5_ प्रधानमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि वे उन बूथों का दौरा करें जहां वे चुनाव हार गए थे और फिर उस बूथ पर जाएं जहां से वे जीते थे और फिर इस पर मंथन करें कि किस वजह से उन्हें जीत मिली।"आपको सरकार के नशे में नहीं रहना चाहिए। ज़मीन पर काम करना होगा और अधिक काम करना होगा ताकि सरकार दोबारा आए।
6_ जारी किया 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो, राहुल गांधी बोले- न्याय का हक़ मिलने तक यात्रा जारी रहेगी।
7_ मोदी भगवान के जैसे दर्शन देते हैं, राम मंदिर और बीच पर जाकर फोटो सेशन कराते हैं, लेकिन मणिपुर नही जाते।खड़गे
8_ आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट शाम 4 बजे लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचेगा, 126 दिन में 15 लाख Km का सफर तय किया, ये सूर्य की स्टडी करेगा।
9_ हरिद्वार में 250 करोड़ के पतंजलि गुरुकुलम का शिलान्यास, राजनाथ सिंह ने नींव रखी; पूरा होने पर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुकुल होगा।
10_ कांग्रेस के लिए सीएम का मतलब करप्ट मंत्री', महादेव बेटिंग एप मामले में बघेल का नाम आने पर बोली बीजेपी।
11_ न्यौता क्यों दे रहे? किसी के पिता जी का श्राद्ध है; रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर जेडीयू सांसद के बिगड़े बोल।
12_ एमपी बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, भोपाल में अवैध रूप से चल रहा था शेल्टर होम, शिवराज ने फौरन एक्शन की मांग की।
13_ यूपी समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश; गिरेंगे ओले।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है