ABSLM 30/1/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव धर्मगढ़ बोहली के खेतों के डेरे पर देर रात पशु चोर गिरोह द्वार डेरे पर बंधे पशुओं को चोरी करने का मामला सामने आया है। गनीमत तो यह रही कि डेरे के मालिक किसान को किसी पडौसी किसान ने सूचित कर दिया। सूचना पाकर किसान मौके पर पहुंचे गए और दो लोगों को टैंपू व बाईक सहित काबू कर लिया। जब डेरे के अंदर कमरे में जाकर देखा तो वहां पर तैनात नौकर को चोरों ने हाथ-पैर बांधकर खाट पर डालकर उसके मुंह पर रजाई डाली हुई थी।किसानों ने रस्सी खोलकर नौकर को बंधन से मुक्त किया। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को किसानों ने दोनों आरोपियों को सौंप दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान परमजीत उर्फ पम्मा निवासी मलिकपुर व नीतू निवासी कमहेड़ा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव धर्मगढ़ बोहली का किसान सतनाम सिंह अपने खेत के डेरे पर पशुओं को सही प्रकार से बंधवाकर डेरे पर रह रहे नौकर पेशकार यादव को सौंपकर अपने सफीदों स्थित घर पर आकर सो गया था। रात को करीब 10 बजे उसके पड़ौसी किसान ने फोन करके सूचना दी कि उसके डेरे पर एक टैंपू खड़ा है और कुछ व्यक्ति चहलकदमी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और फटाफट डेरे पर आ आ जाओं। सूचना पाकर किसान सतनाम सिंह आननफानन में अन्य किसानों को साथ लेकर डेरे पर पहुंचा तो देखा कि वहां पर एक टैंपू खड़ा था और उसमें एक भैंस व कटड़ी लदी हुई थी।
किसानों ने फौरी तौर पर वहां से दो लोगों को काबू किया और दो लोग मौका लगाकर फरार होने में कामयाब हो गए। किसानों ने डेरे में बने कमरे में जाकर देखा तो पाया कि डेरे के नौकर पेशकार यादव को हाथ पैर रस्सी से बांधकर खाट पर डाला हुआ था और उसके मुंह पर रजाई डाली हुई थी। किसान सतनाम सिंह ने नौकर की रस्सी खोलकर आजाद करवाया। नौकर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि कई लोग अचानक डेरे पर आए और उस पर हमला बोलकर उसे कमरे के अंदर खाट पर डालकर रस्सी से बांध दिया और उसके ऊपर असला तानकर कहा कि अगर आवाज निकाली तो मार दिए जाओगे।
उसके बाद किसानों ने सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों व टैंपू को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान परमजीत उर्फ पम्मा निवासी मलिकपुर व नीतू निवासी कमहेड़ा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मंगलवार सुबह काफी तादाद में कई गांवों के किसान सफीदों के सदर थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके इस गिरोह का पूरा पर्दाफास करने की मांग की। किसानों का कहना था कि यह एक बड़ा पशु चोर गिरोह है और जब तक यह पूरा गिरोह काबू नहीं आएगा तब तक क्षेत्र में पशु चोरी नहीं रूकेगी। किसानों ने बताया कि सफीदों क्षेत्र में हर रोज कहीं ना कहीं से पशु चोरी के समाचार मिल रहे है और किसानों के ऊपर यह एक बहुत बड़ी मार पड़ रही है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है