abslm 20 /1/2024
सिरसा, १९ जनवरी भारत विकास परिषद् शहीद भगत सिंह शाखा, सिरसा द्वारा शिव शक्ति ब्लड सेंटर, सिरसा के रक्तदाता हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ अंकुश मेहता ने मुख्य अतिथि व डॉ आशीष अरोड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल सचदेवा अध्यक्ष शहीद भगत सिंह शाखा सिरसा ने की। शिविर में विनोद कुमार जग्गा ने आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों व दानी सदस्यों को रक्तदान करने की प्रेरणा दी। अश्विनी शर्मा शाखा सचिव द्वारा रक्तदान की आवश्यकता पर बल दिया कहा कि एक यूनिट रक्त तीन मरीजों का जीवन बचाने में काम आता। कैंप आयोजकों ने शिव शक्ति ब्लड सेंटर के निदेशक डॉ. आर.एम.अरोड़ा के नेतृत्व में डॉ. एस. पी. शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार जैन व ब्लड सेंटर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की।
.jpeg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है