शिविर में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

 abslm  20 /1/2024          

सिरसा, १९ जनवरी  भारत विकास परिषद्  शहीद भगत सिंह शाखा, सिरसा द्वारा शिव शक्ति ब्लड सेंटर, सिरसा के रक्तदाता हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ अंकुश मेहता ने मुख्य अतिथि व डॉ आशीष अरोड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल सचदेवा अध्यक्ष शहीद भगत सिंह शाखा सिरसा ने की। शिविर में विनोद कुमार जग्गा ने आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों व दानी सदस्यों को रक्तदान करने की प्रेरणा दी। अश्विनी शर्मा शाखा सचिव द्वारा रक्तदान की आवश्यकता पर बल दिया कहा कि एक यूनिट रक्त तीन मरीजों का जीवन बचाने में काम आता। कैंप आयोजकों ने शिव शक्ति ब्लड सेंटर के निदेशक डॉ. आर.एम.अरोड़ा के नेतृत्व में डॉ. एस. पी. शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार जैन व ब्लड सेंटर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की।  

शिविर में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में डॉ. एस. पी. शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार जैन ने सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिव शक्ति ब्लड सेंटर की तरफ से डॉ.एस.पी.शर्मा द्वारा कैंप आयोजकों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर  राजेश मेहता, राम स्वरूप मेहता, विकास रहेजा, विनोद कुमार जग्गा, अमित कुमार शर्मा, अशोक गांधी, विवेक शर्मा, श्रीमती कोमल शर्मा,  रूपेश जिन्दल, श्री मित्र सैन, सुनील कुमार, धर्म पाल, पवन मेहता आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है