abslm 20/1/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, शहर में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। पूरे बाजार को रामभक्ताें ने जय श्रीराम के नारों को गुंजायमान कर दिया। हाजी वाले कुएं से पुराना बस स्टैंड तक बाजार के अंदर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में स्थित मंदिर में सभी रामभक्तों ने सफाई अभियान चलाया। अपने संबोधन में कर्मबीर सैनी ने कहा कि 22 जनवरी का यह ऐतिहासिक दिन हजारों कार सेवकों की कुर्बानियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आया है। 22 जनवरी का दिन हमें दीपावली की तरह मनाना चाहिए। इस दिन हवन-यज्ञ करके भंडारे लगाए जाएंगे। हर व्यक्ति को अपने घर में कम से कम पांच दीये जलाने चाहिएं। अयोध्या में फिर से भगवान राम विराजमान होने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में बहुत बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सुबह हवन-यज्ञ करने के बाद भंडारा लगाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें अयाेध्या से श्रीराम मंदिर का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। 22 जनवरी का दिन दीपावली से भी ज्यादा उत्साह के रुप में मनाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका सफीदों के चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा, पार्षद संजीव धीमान, पार्षद सुनील, पार्षद मनोज, पार्षद महाबीर, सैनी समाज के प्रधान रामकुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, सूरजभान सैनी, सतीश प्रधान, मा. रणधीर सिंह, रामनिवास वाल्मीकि, सुरेश सरपंच रत्ताखेड़ा, प्रमोद सरपंच मलार, राजबीर आर्य, कुनाल मंगला, घनश्याम राणा, पवन प्रजापत, भोलू प्रजापत मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है